तम्बाकू सेवन से जहाँ एक ओर व्यक्ति मौत की सीढ़ी चढ़ रहा है वही धुम्रपान कर वह आसपास रहने वालों को भी अपने साथ गर्त में धकेल रहा है ! आज तम्बाकू एक वैश्विक खतरे के रूप में सभी के सामने है ! आकडों पर गौर करे तो आज हर घंटे करीब १०४ लोगों की मौत तम्बाकू सेवन के कारण हो रही है ! वहीँ हर साल करीब नौ लाख लोग मौत की आगोश में जा रहे हैं !
देखा गया है की अन्य बिमारियों की अपेछा धुम्रपान से सबसे ज्यादा मौत हो रहीं हैं बावजूद इस पर पुरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है ! गर्भवती महिलाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है ! उसके गर्भ में पलने वाला शिशु जन्म लेने से पहले ही तम्बाकू जैसे जहर को लीलने के लिए मजबूर है ! जानकारों की माने तो धुम्रपान करने वाले व्यक्तियों के पास १० से १५ साल गुजारने वालों को मस्तिस्क कैंसर होने का खतरा बना रहता है ! वहीँ देश में अशिछा के कारण करीब २० से २१ प्रतिशत महिलाएं धुम्रपान के जरिये तम्बाकू का सेवन कर रही हैं ! देखा जाए तो देश में धुम्रपान करने वालों की बढती संख्या का मुख्या कारण अशिछा ही है ! तम्बाकू सेवन को को रोकने के लिए देश भर में कई कार्यदाई संस्थाएं देश के कोने - कोने में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहीं हैं ! आंकडों पर गौर करे तो सन २०३० तक लगभग ८ मिलियन लोगों की मौत तम्बाकू सेवन करने से होगी और हालत यही रहे तो २१ वीं सदी के समाप्त होते तक करीं १०० बिलियन लोग तम्बाकू का शिकार होंगे ! वहीँ २०१० तक एक करोड़ में से १० लाख लोगों की मौत तम्बाकू सेवन के कारण होगी ! धुम्रपान की वज़ह से शरीर के ११ हिस्सों में कैंसर का खतरा बना रहता है ! पुरे विश्व में २०० मिलियन लोग कई रूप में तम्बाकू का सेवन कर रहे हैं जिनमे से करीब १२० मिलियन लोग धुम्रपान कर रहे हैं ! जानकारों के अनुसार आज भारत में ७७ प्रतिशत तम्बाकू का प्रयोग बीडी बनाने में किया जाता है और भारत में बीडी पिने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है ! आज बीडी उद्योग में ९८ प्रतिशत बीडी हांथों से बनाई जाती है सिर्फ़ २ प्रतिशत ही मशीनों से बनाई जाती है ! बीडी उद्योग में एक भारी भरकम संख्या महिलाओं की होती है ! करीब ९० से ९५ प्रतिशत में महिलाएं शामिल हैं और बाकी में बच्चे शामिल हैं ! शोध के आधार पर देखा गया है की बीडी में सिगरेट की अपेछा तार एवं निकोटिन की मात्रा २ से ३ प्रतिशत ज्यादा होती है और बीडी का प्रयोग करने वाले मौत की आगोश में जल्दी पहुँचते हैं !आज भारत सरकार ने धुम्रपान को सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग करने पर पाबंदी लगा दी है लेकिन इसका कोई खासा असर देखने को नहीं मिल रहा है !मगर सभी तथ्यों का निचोड़ यहीं है की आज हर व्यक्ति को अपने साथ दूसरो को भी तम्बाकू सेवन से होने वाले खतरों से दूर रखना है तब जाकर एक स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है !
No comments:
Post a Comment